Wednesday, September 22, 2010

मै अपने माता पिता को संसार का सब से अच्छा माता पिता मानता हूँ
शायद सभी यही सोचते होंगे परन्तु मै  मानता हूँ की भारत वर्ष जैसे गरीब
देश में पांच संतान को पालना तब बिलकुल भी आसन नहीं हो सकता जब
की आप का वेतन मात्र इतना हो की रोज खरीद कर मुश्किय से अपने
परिवार का सिर्फ पेट भरा जा सके, कपड़े  तो शायद दो या तिन सालो में
एक बार एक कपड़ा .
               मेरी माँ की शादी तब हूवी जब उसकी उम्र गुड़ियों से खेलने की
थी, उस समय मेरे पिता मेरी माँ को बस एक साड़ी खरीद कर दिए थे, बस एक साड़ी
उसके साथ न तो पेटीकोट न ऊपर का कोई और कपड़ा जिस कारण मेरे माँ पापा आफिश के
तरफ से भारत भ्रमण पर नहीं जा सके .
                           लोगों का आना जाना लगा ही रहता था उसका खर्च............ .
चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी से थोड़ा ऊपर का वेतन चार बेटियां एक बेटा इनके बारे में सोच कर
उनका दिल जरूर अशांत हो जाता होगा पर उन्हों ने कभी हमें इसका एहसास नहीं होने दिया .
उनके खुद के पहनने के लिए मात्र एक हाफ शर्ट था जिसे वो जाड़े में भी पहनते थे
शाम को धोना और सुबह उसी को पहनना. गंजी वगैरह तो उन्होंने बहुत बाद में जब मै ११-१२
साल का था तब जाना . उससे पहले जाड़े में पहने को उनके पास कुछ भी गरम कपड़ा नहीं
होता था बस दांत कीचे बैठे रहते थे १९९०-९१ के पहले जब जाड़े का मौसम  जानलेवा
हुआ करता था .
                      आज मुझे पता चला अगर वो इतने अच्छे तरीके से मैनेज नहीं करते तो
मेरी बहनों की शादी नहीं होती . आज मै अगर एक्टर बना हूँ तो कहीं न कहीं मेरा उद्देश्य
उन्हें उन अभाव के दिनों के दुखों से कुछ अलग महसूस कराने के लिए, उन कमियों को
पूरा करने के लिए जो उन्होंने अपनी दुरदिनों में खोया उनकी उन खुशिओं के लिए जो
उन्होंने अपने बच्चों के नाम कर दिया.
                    अगर आप मेरे माँ पिताजी के बारे में और जानना चाहते हैं तो बतलाएं
ताकि मै उनके जीवन के कुछ पलों को उतार कर आप तक ला सकूँ जिससे एक अच्छे
मैनेजर को जान सके जिसने अपने घर को मैनेज किया.............................

1 comment:

  1. aap ne achhi suruwat ki hai aaj ki es bhagam bhag bhari jindgi me log kahan kho ja rahe hain pata nahi shayad ese parh kar logon ki antar aatma jage jari rakhen.................

    ReplyDelete